रजौन (बांका): कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नवादा हाट बाजार परिसर स्थित कार्तिक मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा नाथनगर के मूर्तिकार परमेश्वर पंडित प्रतिवर्ष बनाते हैं। प्रतिमा में कार्तिक, गणेश, शंकर पार्वती, लक्ष्मी-सरस्वती आदि देवी-देवताओं को स्थापित किया गया है। नवयुवक कार्तिक पूजा समिति अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूरे बाजार वासियों के सहयोग से शांति पूर्वक धार्मिक वातावरण पूजा अर्चना की जाएगी। प्रतिमा का विसर्जन प्रति वर्ष की भांति तीसरे दिन सोमवार को कर दिया जाएगा। मंदिर परिसर में सैनिटाइज एवं मास्क की भी व्यवस्था रखी गई है। बाजार के प्रतिष्ठित रामनारायण चौधरी, परमानंद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, नवनिर्वाचित मुखिया पति सह पूर्व मुखिया दयाशंकर सिंह, निवर्तमान मुखिया पति पप्पू मंडल, राजेश कुमार सिंह संपूर्ण नवादा बजाज एवं ग्रामवासी मेला बंद पूजा को संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं। पूजा समिति अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कार्तिक मेला 20 से 22 नवंबर तक लगाया जाएगा। प्रखंड सहित जिला का एकमात्र कार्तिक मेला नवादा में होने को लेकर नवादा सहित आसपास के ग्रामीणों में धार्मिक हर्ष का माहौल है।
रिपोर्ट: केआर राव