रजौन (बांका): शुक्रवार की देर संध्या को भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित खैरा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक तेजरफ्तार बाइक सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा रजौन थाने और सीएचसी केंद्र को दी गई। जिसके बाद दोनों जख्मियों को आनन-फानन में रजौन सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ब्रजेश कुमार द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर एसआई राजीव रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रजौन बाजार निवासी अनिल साह का 18 वर्षीय पुत्र कृष कुमार और कठचातर निवासी 19 वर्षीय बमबम कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर राजावर की ओर जा रहा था, इसी क्रम में खैरा मोड़ के समीप तेजरफ्तार बाइक ने पलटी मार दी और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसमें बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
रिपोर्ट : केआर राव