सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत

रजौन(बांका):छठ पर्व के दिन प्रखंड अंतर्गत संझा स्थित चकमौसी छठ घाट से लौटने के क्रम में थाना क्षेत्र के चकजावय निवासी कैलाश पासवान का 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम पासवान एक पिकअप वाहन की की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे भागलपुर के मायागंज में भर्ती कराया गया था। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया था। जहां गंभीर युवक प्रीतम पासवान का इलाज चल रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को इलाज के क्रम में ही उक्त युवक की मौत हो गई।जहां पटना स्थानीय पुलिस द्वारा फर्द बयान लिया गया है।पटना में पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात तक मृतक के शव को गांव लाए जाने की खबर है। मौत की सूचना घर वाले को मिलते ही परिजन सहित सगे संबंधी का रो रो कर बुरा हाल है। मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट:कैआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post