रजौन(बांका): प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार रजौन का गहमागहमी रही।आयोजित जनता दरबार में रजौन -चकसफया बाजार निवासी राजीव प्रसाद सिंह,संजीव कुमार सिंह एवं प्रवीण कुमार सिंह तीनो भाई का जमीन से संबंधित आपसी बटवारा का मामला छाया रहा। राजीव प्रसाद सिंह ने अपने पिताजी के काल में आपसे भैयारी बटवारा मोटेशन के आधार पर अपने हिस्से की जमीन धोरैया अंचल अंतर्गत रम्योधा गांव के शंकर प्रसाद राय के साथ बिक्री कर दिया था। शंकर प्रसाद राय ने भी उक्त जमीन को कैलाश सिंह कई व्यक्तियों के साथ बिक्री कर दिया था।इसी मामले को लेकर संजीव कुमार सिंह शिकायत जनता दरबार में कर दिया था। दोनों पक्षों की दलितों को सीओ मु मोइनुद्दीन,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास,वरीय अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह ने सरकारी अमीन से जमीन मापी कराने का आदेश दिया है। इस प्रकार नवादा गोपालपुर रूद्र नारायण झा का भी जमीन संबंधित मामला आया था। जिसको अगले जनता दरबार आकर आवेदन देने के लिए कहा है।बामदेव का भी महेंद्र यादव के मामले को डिस्पोजल करते हुए आगे सिविल कोर्ट जाने का आदेश दिया है। खैरा पंचायत के खिडडी गांव के धनंजय प्रसाद सिंह भी अपने पुत्र एवं पत्नी के साथ पैतृक संपत्ति बटवारा को लेकर कल शनिवार से जनता दरबार आ रहे हैं।धनंजय सिंह को भी खतियान आदि का नकल निकालकर विधिवत आगे जाने का आदेश दिया है। इस प्रकार शनिवार का जनता काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया।जनता दरबार में सीओ मु. मोइनुद्दीन,अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह,अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास काफी एक्शन मूड में दिख रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव