70 बोतल देसी शराब के साथ - महिला -पुरुष को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 रजौन(बांका):शराब के प्रति बिहार सरकार के करा रुख को देखते हुए। पुलिस की ओर से लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के हरचंडी गांव निवासी भुवनेश्वर मंडल के घर पर छापेमारी की जहां एक महिला और एक पुरुष को घर के आंगन से एक बोरा में रखा हुआ 70 बोतल देसी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हरचंडी गांव में भुवनेश्वर मंडल के घर छापेमारी कर 70 बोतल देसी शराब के साथ हरचंडी निवासी विनोद सिंह एवं भुवनेश्वर मंडल की 55 वर्षीय पत्नी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए शराब के साथ गिरफ्तार महिला और पुरुष को शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post