225 बोतल देसी-विदेशी शराब के साथ दंपत्ति समेत 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

रजौन (बांका): पर्व-त्यौहार आते ही शराब माफिया भी सक्रिय होते जा रहे हैं। सोमवार को नवादा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन अलग-अलग जगह से छापेमारी कर 225 बोतल देशी और विदेशी शराब के साथ तीन मोटरसाइकिल सहित दो शराब तस्कर एवं एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कोतवाली चौक के समीप छापेमारी के क्रम में 375 एमएल का 37 एवं 750 एमएल का 3 बोतल मेकडोवेल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार तेलडीहा निवासी बाबूलाल सोरेन एवं पत्नी श्रीमती हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुनः कोतवाली चौक के पास ही छापेमारी के क्रम में पुलिस को देखकर बाइक सवार शराब तस्कर 375 एमएल का 10 बोतल विदेशी शराब और बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर के बाद थाना क्षेत्र के गोपालपुरा मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के क्रम में 125 बोतल लैला देसी शराब के साथ बाइक सवार खगड़िया जिले के मेहदी निवासी मुकेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट: केआर राय 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post