वाहन जांच कर वसूला गया 10 हजार रुपया जुर्माना

रजौन (बांका):आगामी त्योहार को लेकर सोमवार को रजौन थाना चौक पर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। थाना चौक पर एसआई मो. अफताब के नेतृत्व में रजौन पुलिस ने वाहन जांच कर दो पहिया वाहन चालकों की सघन जांच की। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान त्योहार को लेकर दोपहिया वाहनों की डिक्की खोल कर सघन जांच की गई। इस क्रम में एक दर्जन वाहनों को जप्त कर बिना हेलमेट और बिना कागजात वालों से 10 हजार रुपया फाइन वसूला। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि आगामी त्यौहार को लेकर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post