रजौन (बांका);खैरा बामदेव भाया लकड़ा सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील रहने की वजह यात्री वाहनों से लेकर पैदल चलने वालों आमजनों को घोर मुसीबतों से गुजरना पड़ रहा है। लकड़ा ग्राम निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी सह लकड़ा काली पूजा समिति अध्यक्ष सीताराम सिंह, पूर्व सरपंच जयराम सिंह आदि ने बताया कि चकपरासी एवं लकड़ा के बीच पंचवटी मां कल्याणी आश्रम लकड़ा काली मंदिर के सामने पूरा सड़क मार्ग दो से तीन फीट गड्ढों में तब्दील है। गड्ढों में लबालब पानी रहने की वजह सड़क पर वाहन कौन पूछे पैदल चलने वाले को भी संभल कर जाना आना पड़ रहा है। सड़क से लाभान्वित पंकज उर्फ पिंकू कुमार सिंह, विनोद मिश्र, उमाकांत सिंह, विनोद पासवान आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बांका टू द्वारा कराया गया था। जिसका रिपेयरिंग 2018 ईस्वी में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से संवेदक कुंदन कुमार सिंह द्वारा कराया गया था। खैरा से लेकर बामदेव, लकड़ा तक 9 किलोमीटर सड़क जगह जगह गुणवत्ता पूर्ण तरीके से रिपेयरिंग नहीं होने की वजह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क से लाभान्वित लकड़ा, दौना, झिकटा, चकपरासी आदि गांव के ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ा काली मंदिर के सामने सड़क करीब लगातार 200 फीट तक गड्ढों में तब्दील रहने की वजह से पूजा समिति को पूजा कराने से लेकर मेला लगाने में काफी मुसीबतों से जुझना पड़ेगा। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल टू के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया संवेदक को सड़क रिपेयरिंग करने का आदेश दे दिया गया है। दो दिन के अंदर सड़क को रिपेयरिंग कराते हुए दूरस्थ करा लिया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क मेंटेनेंस का संविदा-2023 रहने के बाद भी संवेदक द्वारा सड़क पर कभी भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
रिपोर्ट: केआर राव