रजौन, (बांका): आरएसजे कॉलेज धौनी के छात्र पारस कुमार ने बीपीएससी की 65वीं परीक्षा में 78वीं रैंक प्राप्त कर जिला शिक्षा पदाधिकारी का पद सरकार द्वारा दिए जाने की स्थिति में सोमवार को कॉलेज परिवार द्वारा छात्र पारस कुमार को इंटरमीडिएट साइंस गणित का मूल प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, डायरी कलम आदि प्रदान कर सम्मानित किया है। सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी ने किया था। पारस कुमार के पिता का नाम राजू मंडल, माता सुलेखा देवी पैतृक निवासी बाराहाट थाना अंतर्गत चंगेरी गांव का रहने वाला है। अभी नया टोला बांका में रह रहा है। पारस कुमार ने मैट्रिक प्रथम श्रेणी से 2012, इंटर साइंस मैथमेटिक्स प्रथम श्रेणी से 2014 में आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी से करने के उपरांत सत्र 2015 -2019 से बीटेक इंजीनियरिंग किया हुआ है। सम्मान समारोह के क्रम में पारस के पिता राजू मंडल, नाना रामजीवन मंडल, कॉलेज के प्रोफेसर रोजी कुमारी, रीता कुमारी, प्रभाकर सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, राकेश रंजन, नरेश मंडल, पंकज कुमार मंडल, शशिकांत चौधरी, गुलाबी दास, संजय दास, प्रकाश दास सहित कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी आदि उपस्थित थे। कॉलेज प्राचार्य ने बताया पारस कुमार ने बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में पास करके जिला शिक्षा पदाधिकारी का पद प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस स्थिति में दीर्घायु के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।
रिपोर्ट :केआर राव