रजौन (बांका): लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रजौन थाना परिसर में सीओ मोइनुद्दीन एवं पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बैठक कर संवेदनशील छठ घाटों को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में सामाजिक संगठन के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। लोक आस्था का छठ पर्व को लेकर सीओ और पुलिस इंस्पेक्टर ने विभागीय आदेश का अनुपालन कराने को लेकर चर्चा किये। सीओ और पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई है। बैठक में संवेदनशील छठ घाटों पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से छठ घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई अनहोनी की घटना ना घटे।
रिपोर्ट: केआर राव