रजौन (बांका): सोमवार की सुबह भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित रजौन बाजार में जाम लगने से यातायात बाधित हो गया। त्यौहार के मौसम में बाजारों में भीड़ रहने की वजह से रजौन बाजार में जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर से ओवरलोडेड वाहनों के एक साथ प्रवेश कर जाने के कारण काफी लंबी जाम लग गई जिससे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा। यह जाम करीब एक घण्टे तक लगा रहा। जिसके कारण रजौन बाजार के मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान दिनभर रुक-रुक कर जाम लगती रही। घण्टों बाद धीरे-धीरे जाम छुटते ही यातायात तब जाकर सुचारू रूप से चालू हो सका।
रिपोर्ट: केआर राव