रजौन (बांका):नवादा सहायक थाना पुलिस अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव ने बाबरचक मोड़ के समीप से बाइक से जा रहे दो शराब तस्कर को 35 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया भागलपुर कजरेली थाना के आदित्य कुमार एवं झारखंड पथरगामा गोड्डा के राहुल कुमार अपाची मोटरसाइकिल से विदेशी शराब तस्करी के लिए जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर बाबरचक मोड़ के पास बाइक की तलाशी के क्रम में 750 एमएल का 14 बोतल इंपीरियल ब्लू विदेशी शराब एवं 375 एमएल 21 बोतल विदेशी शराब के साथ कजरेली भागलपुर के आदित्य कुमार तथा झारखंड गोड्डा पथरगामा थाना अंतर्गत रजौनकला गांव के राहुल कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। शराब उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में सोमवार को भेजा जाएगा।
रिपॉर्ट:केआर राव