रजौन में एकता दिवस पर प्रखंडकर्मी एवं पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

लरजौन (बांका):लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर आईटी भवन और रजौन थाना परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। आईटी भवन में बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोइनुद्दीन और रजौन थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना अध्यक्ष बुद्धदेब पासवान, प्रखंड कर्मी सहित पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को स्थापित करने का संकल्प लिया। देश की एकता एवं अखंडता के क्षेत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए सत्य निष्ठा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान स्थापित करने की बात कही। मौके पर प्रखंड कर्मी सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post