बांका: चांदन प्रखंड कार्यालय परिसर में 29 नबम्बर को नोवे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी के साथ शुक्रवार और शनिवार को उम्मीदवार को चुनाव चिंह आबंटित करने का काम अंतिम चरण में है।मुखिया,पंसस,सरपंच,के उम्मीदवारों को पहले ही दिन चुनाव चिंह दे दिया गया है।जबकि वार्ड सदस्य और पंच सदस्य की संख्या अधिक होने के कारण शनिवार देर शाम तक चिंह आबंटित हो जाएगा। वही प्रखंड कार्यालय के बाहर भागलपुर सहित अन्य जगहों से चुनाव चिंह बेचने वाले दुकानदारो की बिक्री भी खूब हो रही है।चुनाव चिंह मिलते ही सभी उम्मीदवारों द्वारा उसी दुकान से चुनाव चिंह युक्त झंडा,बेनर,बेच,स्टिकर इत्यादि खरीद रहे है।इसके लिए भागलपुर के सोनू कुमार औऱ मोहित कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर उनलोगों ने यह धंधा शुरू किया है।जो प्रत्येक जिले में जाकर पंचायतवार चुनाव चिंह की उम्मीदवारों के बीच बिक्री करता है। सबसे अधिक बिक्री वार्ड औऱ पंच के चुनाव चिंह की होती है क्योंकि ऐसे उम्मीदवार की संख्या सबसे अधिक होती है।इसमे पांच रुपये से लेकर 40 रु तक के स्टिकर,झंडा,बेच,सहित अन्य चुनाव प्रचार सामग्री आसानी से मिल जाता है। जबकि मुखिया,पंसस,सरपंच जिप सदस्य वाले अपने प्रचार प्रसार औऱ पहली बार ईभीएम और बैलेट से चुनाव की जानकारी के लिए फाल्स ईभीएम मशीन भी 300 रु की कीमत पर खरीद रहे है। इसकी बिक्री कम लेकिन हो रही है।जिसको दिखाकर मतदाता को अपने चुनाव चिंह की जानकारी दी जाती है।