कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी द्वितीय दीक्षांत समारोह 2021 में उप राष्ट्रपति, राज्यपाल, बिहार एवं मुख्यमंत्री, बिहार का शुभ आगमन कल,सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल सहित अन्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ़िंग किया गया ।
मोतिहारी।आज जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक, नवीन चंद्र झा के द्वारा संयुक्त रूप से कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में उप राष्ट्रपति, राज्यपाल, बिहार एवं मुख्यमंत्री, बिहार के शुभ आगमन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल सहित अन्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ़िंग किया गया ।
उप राष्ट्रपति, राज्यपाल, बिहार एवं मुख्यमंत्री, बिहार का कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में, द्वितीय दीक्षांत समारोह 2021, कार्यक्रम में दिनांक 7 नवंबर 2021 को 11:00 पूर्वाह्न में आगमन निर्धारित है ।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल पर तैनात अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु अलर्ट रहने का निर्देश दिए । स्थल पर प्रतिनियुक्ति कर्मी लगातार करेंगे कार्यक्रम की मोनिटरिंग ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के आस पास के रेडिएशन में की जा रही है चौकसी ।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारियों एवं व्यक्तियों की कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुरूप की जा रही है जांच । जांच के बाद ही कार्यक्रम में जाने की जा दी जाएगी अनुमति । उक्त मौके पर जिले के सभी संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे ।