रजौन (बांका): शराब के प्रति बिहार सरकार का कड़ा रुख को देखते हुए विभागीय आदेश पर पुलिस की नींद खुलते हैं। रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरेक चौकीदार के क्षेत्र में चौकीदार के माध्यम से थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के नेतृत्व में शराब माफियाओं की धरपकड़ को लेकर रजौन पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कई अलग-अलग गांव से देसी शराब के साथ 4 शराब तस्कर एवं एक शराबी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया गुप्त सूचना पर प्रशिक्षु दरोगा सुनील कुमार मंडल ने महिला पुलिस बल के साथ बामदेव गांव के नीतू देवी के घर में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने महादा गांव के मिथुन पासी के घर पर गया पुलिस को देख कर लाल रंग का गैलन लेकर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़ कर 5 लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया जिसने अपना नाम बुध्दन यादव मोरामा निवासी बताया। मौके पर 5 लीटर देसी शराब के साथ मिथुन पासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।महादा गांव में ही प्रकाश चौधरी के घर में छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। इसके बाद जगन्नाथपुर गांव में शराब पीकर हल्ला करने के मामले में उदय राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कुल 30 लीटर देसी शराब के साथ चार शराब तस्कर सहित एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव