रजौन (बांका):प्रखंड के मोरामा-बनगांव पंचायत अंतर्गत पुनसिया स्थित भूआसन पोखर छठ घाट पर अतिक्रमण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मोरामा-बनगांव पंचायत के मुखिया रणधीर यादव ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उक्त छठ घाट पोखर पर ईट मालिक महेश यादव द्वारा अतिक्रमण कर ईट रख दिया है। जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा कहने पर 24 घंटे के अंदर ईंट हटा देने की बात ईंट मालिक ने कहा था। इसके बावजूद अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है। जिसके कारण छठ पूजा के दिन कठिनाई और घटना भी घट सकती है। साथ ही कहा कि ईंट के आड़ में शराब का अड्डा बना कर रखा है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव