बिजली चोरी के आरोप में 4 व्यक्तियों पर नवादा थाने में हुआ मामला दर्ज

रजौन (बांका):बिजली चोरी के आरोप विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन ने चार व्यक्तियों पर मामला दर्ज नवादा सहायक थाना में कराई है। विद्युत कनीय अभियंता ने बताया कि शनिवार को छापेमारी दल का गठन विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया था। छापेमारी के क्रम में नवादा सहायक थाना अंतर्गत धाय हरना-महागामा पंचायत के परसौतीपुर गांव के मोहम्मद जफर द्वारा अवैध तरीके से पत्थर फैक्टरी में विद्युत चोरी कर रहा था। विद्युत चोरी के आरोप में एक लाख 48 हजार 289 रुपए का जुर्माना ठोका गया है। किस प्रकार नवादा खरौनी पंचायत के दुर्गापुर गांव में विद्युत चोरी करते हुए विभीषण सिंह को 32 हजार 76 रुपए, राम आशीष सिंह 14199 एवं राजेश्वर प्रसाद सिंह को 55426 रुपया राजस्व क्षति से संबंधित जुर्माना लगाया गया है। कनीय अभियंता ने बताया ग्रामीणों द्वारा ऑनलाइन शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई थी। कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी करने वाले के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत कर सकता है। बिजली विभाग अधिकारियों ने बताया टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने वालों का नाम एवं पता गोपनीय रखा जाता है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post