रजौन (बांका),:रविवार की संध्या नवादा बाजार सब्जी हाट से गुप्त सूचना पर नवादा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर रखे बोरे में 51 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। मौके से शराब तस्कर शराब को छोड़कर भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नवादा सब्जी हाट परिसर के पास से गुप्त सूचना पर नवादा पुलिस ने मोटरसाइकिल पर रखे बोरे की तलाशी लेने के क्रम में 375 एमएल का 51 बोतल विदेशी शराब के साथ भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार एवं रूपेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। शराब अधिनियम के तहत दोनों शराब तस्कर के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट: केआर राव