बेतिया। पं चंपारण जिला में कथित जहरीली शराब से 13 से ज्यादा लोगों की मौत पिछले दिनों हो गई थी । मीडिया में खबर आने के बाद में यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर छा गया । इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना शुरू हो गई । आनन फानन में सरकार ने अपने अधिकारियों को निर्देश देना तथा फटकार लगाना शुरू कर दिया । इसके बाद शराब मुक्त बिहार के लिए पुलिस - प्रशासन ने आनन-फानन में छापेमारी शुरू कर दी ।
वहीं आज मनुआपुल थाना क्षेत्र के पतरखा गांव स्थित अवैध शराब कारोबारी पर नकेल कसते हुए सघन छापामारी कर 2 को पकड़ा गया | कारोबारियो के घर से 10 लीटर शराब के साथ 2000 लीटर चुलाई शराब बनाने के उपयोग में आने वाली पदार्थ को भी बरामद किया गया | गिरफ्तार व्यक्ति बारू मुखिया, पिता परमा मुखिया एवं राजू चौधरी पिता प्रभु चौधरी दोनों श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा पटजीरवा गांव के है | वही थाना क्षेत्र के छावनी स्थित चमर टोली गांव के दो महिला सहित एक पुरुष को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है | गिरफ्तार व्यक्ति मिन्नत कुमार पिता खेदु राम, मुहूर्त देवी पति नागेंद्र राम, बच्ची देवी पति कल्लू राम एवं महाराजो देवी पति रविंद्र राम सहित सभी को चुलाई शराब बेचने के आरोप में कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है | उक्त छापेमारी में 15 लीटर चुलाई शराब के साथ 1500 लीटर कच्चा पदार्थ भी बरामद किया गया | ऐसा प्रतीत होता है कि आज भी इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी जागरूकता की कमी होने के कारण चुलाई शराब बेची एवं खरीदी जा रही है | मनुआपुल थाना अध्यक्ष मो० अलाउद्दीन ने लोगों से अपिल किया कि आप जो भी कारोबारी बेच एंव खरीदने वाले आप सभी सतर्क हो जाएं अन्यथा इस कार्य में संलिप्त सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी जाएगी | इससे आपको बहुत ही कष्ट व दुखदाई होगा और समाज एवं कानून के नजर में आप दोषी होंगे | इसलिए आप इस प्रकार के अवैध कार्यों को ना करें और समाज में अपना मान प्रतिष्ठा बढ़ाएं |