विधायक ने किया छठ घाट का निरीक्षण 

 बांका:बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा बुधवार को  चांदन प्रखंड के सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाले कलुआ छठ घाट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक के साथ हैं बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की संख्या भी थी। जिसमें जिला परिषद उम्मीदवार के साथ-साथ वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार विधायक के साथ छठ घाट पर उपस्थित थे। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य, थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार भी उपस्थित थे। इन पदाधिकारियों द्वारा कई बार आचार संहिता के पालन करने के लिए उम्मीदवारों को वहां से हट जाने को कहा गया।लेकिन सभी उम्मीदवार  अपने नेता के साथ ही जमे रहे। भाजपा  के वरिष्ठ नेता हरे कृष्ण पांडे और अरविंद कुमार पांडे ने विधायक मनोज यादव को छठ घाट को काफी खतरनाक बताते हुए समुचित रास्ता बनवाने की मांग किया । जिसके लिए विधायक ने इतने कम समय में रास्ता बनवाने के लिए थाना अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया। इस वर्ष कलुआ घाट में अत्यधिक पानी होने के कारण उसे काफी खतरनाक मां कर बांस बल्ले से चारों तरफ से घेर दिया गया है। पानी में पत्थरों की संख्या अधिक होने से वह और भी खतरनाक हो गया है। जिससे घाट तक जाने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है। विधायक के साथ गोरीपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जदयू अध्यक्ष दीपक भारती, निशा शालिनी, मनीष शर्मा ,सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post