छठ घाट जाने वाला पुलिया पांच साल से अधूरा 

 बांका:मनरेगा योजना से चांदन पंचायत को गौरीपुर पंचायत से जोड़ने वाली सड़क और पुलिया का निर्माण कार्य पांच साल बाद भी पूरा नही हो सका है। जबकि इस पुलिया की मुख्य उपयोगिता छठ पर्व के अवसर पर कलुआ घाट जाने में सबसे अधिक माना जाता था। लेकिन पांच साल पूर्व शुरू हुए पुलिया और सड़क का काम आज तक पूरा नहीं हो सका है। जिससे छठ व्रती को आज भी नाले से होकर नदी तक जाना पड़ता है। अगर हल्की भी बारिश हो जाए तो कमर भर पानी में व्रती को नदी तक जाना पड़ेगा। इसी समस्या को देखते हुए मनरेगा योजना से पांच साल पूर्व  इस पुलिया औऱ सड़क की स्वीकृति हुई थी। लेकिन हाल के दिनों में इस पुलिया को ढाल दिया गया है। लेकिन आज तक सड़क का कोई अता पता नहीं है। जबकि चुनाव नजदीक है और एक बार फिर छठ पर्व आ गया है । लेकिन इस चुनावी बर्ष में भी व्रती को इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला, और चुनाव के बाद तो इसकी कोई संभावना ही नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं इस पुलिया निर्माण की लागत का 80 प्रतिशत की राशि का उठाव भी कर लिया गया है। इसकी बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे यह काम आज भी अधूरा का अधूरा पड़ा हुआ है।इस सम्बंध में मुखिया छोटन मंडल का कहना है कि जितनी राशि मिली थी उतना काम कर दिया गया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post