रजौन (बांका): नवादा खरौनी पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर पश्चिम टोला ग्राम निवासी निरंजन चौधरी (61 वर्ष) का निधन अचानक हृदयाघात से गुरुवार की रात्रि हो गई है। निरंजन चौधरी के निधन से गोविंदपुर दोनों टोला सहित आसपास के गांव में मातम पसर गया है। उनके निधन से गांव सहित पंचायत में अपूरणीय क्षति हुई है। निरंजन चौधरी अपने साथ पत्नी पद्मा देवी, 2 पुत्र सौरभ एवं गौरव तथा दो पुत्री पूजा एवं प्रिया सहित भरा पड़ा परिवार छोड़ गए हैं। निरंजन चौधरी का बड़ा पुत्र सौरभ कुमार हावड़ा ईस्ट रेलवे में डिवीजन मैनेजर के रूप में पदस्थापित है। दूसरा पुत्र गौरव का भी सचिवालय सहायक प्रतियोगिता परीक्षा में पास किया है। दोनों भाई में से अब तक किसी की शादी नहीं हुई थी। मालूम हो इसके पूर्व भी इनके घर परिवार में अपना चचेरा भाई धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सह गरीबों का भगवान कहे जाने वाले भागलपुर बांका का मशहूर सर्जन चिकित्सक डॉ. प्रेम राज बहादुर का निधन कोरोना काल में 25 अप्रैल 2020 को हो गया था। यहां तक निर्जन चौधरी के सहोदर भाई उमेश चौधरी का जमाई बांका हरिपुर ग्राम निवासी प्रताप नारायण सिंह एवं विजय चौधरी का जमाई धुआवे ग्राम निवासी रवि शंकर का निधन कोरोना से 23 अप्रैल 2020 को हो चुका है।एक वर्ष के अंदर एक ही घर परिवार में चार व्यक्तियों की मौत हो जाने से पूरा घर परिवार मातमी सन्नाटा में डूबा हुआ है। विजय चौधरी का जमाई रविशंकर पटना विधानसभा में सर्विस करता था। निरंजन चौधरी के निधन पर शिक्षा विभाग में पदस्थापित डॉ मनीष कुमार, विजय चौधरी, नवादा खरौनी पंचायत पूर्व मुखिया दयाशंकर सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, राजेश सिंह आदि ने कॉल पहुंचकर अंतिम दर्शन करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। मृतक निरंजन चौधरी के भाई डॉ मनीष कुमार एवं विजय चौधरी ने गुरुवार की रात 9 बजे अचानक तबीयत बिगड़ जाने की स्थिति नवादा ले जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। भागलपुर बरारी श्मशान घाट में शुक्रवार को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अग्नि बड़ा पुत्र सौरभ कुमार ने दिया है।
रिपोर्ट: केआर राव