बांका: बांका जिले में सीएसपी संचालक से लूट की घटना रुकने का नाम नही ले रहा है।जबकि पुलिस लगातार इस बारे में सीएसपी संचालक सहित अन्य मोटी रकम लेकर जाने वालों को हिदायत देकर साबधान कर रही है।फिर भी गुरुवार शाम कटोरिया बेलहर मुख्य मार्ग पर एक सीएसपी संचालक से दो लाख 46 हजार की लूट को अंजाम दिया गया है। गुरुवार शाम को कटोरिया बेलहर मुख्य मार्ग पर निमिया ग्राम निवासी सीएसपी संचालक बासुदेव साह से दो लाख 46 हजार की लूट की घटना हुई है।बताया जाता है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच नकाबपोश लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बासुदेव साह साहेबगंज बैंक से राशि निकाल कर अपने घर जा रहा था। पीड़ित यूको बैंक का सीएसपी निमिया गांव में चलाता है।रास्ते मे अपराधियो ने उसी समय अपराधी ने खढोडा के पास पिस्टल सटा कर पैसा छीन कर श्री नगर आदिवासी टोला की ओर भाग गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर अपराधी की खोजबीन करने का लगातार प्रयास कर रही है।
बांका के बेलहर में सीएसपी संचालक से 2 लाख 46 हजार की लूट
byआमोद कुमार दुबे
-
0