रजौन (बांका): गुरुवार को नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहारा के पास वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल की तलाशी लेने के के दौरान एक बाइक सवार शराब तस्कर को 18 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मौके से दूसरा शराब तस्कर भागने में सफल रहा।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा थाना की पुलिस ने उक्त जगह वाहन जांच अभियान चलाकर एक बाइक सवार की तलाशी ली गई तो बैंग से 18 बोतल विदेशी शराब के साथ गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के 34 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया झारखंड राज्य से शराब लेकर भागलपुर में डिलीवरी करनी थी। शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव