सिविल सर्जन एवं जिला लेखा प्रबंधक ने रजौन सीएचसी कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर का लिया जायजा

रजौन (बांका): गुरुवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो एवं जिला लेखा प्रबंधक सुमेश कुमार झा ने कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में अद्यतन जानकारी ली है। सीएस एवं जिला लेखा प्रबंधक ने आशा, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि कोरोना का टीका जिन लोगों ने अब तक नहीं ले पाया है। उन्हें हर हाल में प्रेरित, जागरूक एवं हर तरह के भ्रांतियों को दूर करवाते हुए 20 से 25 नवंबर तक में टीकाकरण शत-प्रतिशत करा लेने के लिए कहा गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो ने जन जाहिर करते हुए बताया है कि 25 नवंबर के बाद कोरोना का पहला डोज टीकाकरण सरकार बंद करने जा रही है। इस स्थिति में जिन लोगों ने अब तक कोरोना का टीका पहला या दूसरा डोज नहीं ले पाया है। वे 20 से 25 नवंबर तक में ले ले। कोरोना का टीका नहीं लेने वाले व्यक्तियों का सरकार हर तरह की सरकारी लाभ से भी वंचित होना पड़ सकता है। सिविल सर्जन ने बताया सरकार इसको गंभीरता से लेते हुए कोरोना टीका नहीं लेने वाले व्यक्तियों एवं उनके परिवारों का राशन, किरासन, सामाजिक पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि सरकारी सुविधाओं से वंचित करने जा रहा है। सिविल सर्जन ने स्पष्ट तौर पर बता दिया है कि सरकार दोनों कोरोना डोज लेने वाले व्यक्तियों को ही हर तरह की सरकारी सुविधा देने जा रही है। कोरोना टीका नहीं लेने वाले को ट्रेन, बस, हवाई यात्रा करने से भी वर्जित होना होगा। सिविल सर्जन ने बताया किसी भी तरह का बीमारी से ग्रसित लोगों को हर हाल में आगे बढ़ चढ़कर टीका लेना जरूरी है, क्योंकि दोनो टीका लेने वाले व्यक्ति का जान नहीं जाएगा, हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इस स्थिति में सिविल सर्जन एवं जिला लेखा प्रबंधक ने उपस्थित आशा, आंगनवाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य कर्मियों को हर तरह के भ्रांतियों को दूर करवाते हुए कोरोना का दोनों डोज 25 नवंबर के पहले ले लेने के लिए कहा है। 25 नवंबर के बाद सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना का पहला डोज मिशन समाप्त करने जा रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, बीसीएम शिवपूजन सहाय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। सिविल सर्जन एवं जिला लेखा प्रबंधक ने कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर का भी जायजा लिया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post