रजौन (बांका): जिला खान निरीक्षक अवधेश कुमार ने रजौन पुलिस बल के साथ प्रखंड मुख्यालय के पास छापेमारी अभियान चलाकर 2 अवैध बालू लदी 14 चक्का ट्रक मौके पर जब्त कर लिया गया। पुलिस को देखकर दोनों ट्रक के चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त अवैध बालू लदी दोनों ट्रक को प्रखंड कार्यालय परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। 14 चक्का या उससे अधिक चक्का वाली ट्रक प्रतिबंध रहने के बावजूद अवैध बालू लोड कर ट्रक धड़ल्ले से जा रही थी।जिसे प्रखंड मुख्यालय के पास गुप्त सूचना पर जब्त कर लिया गया। बता दें कि डुमरिया बालू घाट से अवैध बालू की चोरी कर पुनसिया के रास्ते प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच धड़ल्ले से अवैध बालू की ट्रैक्टर चल रही है। सिर्फ एक दो बालू लदी वाहन जब्त कर स्थानीय पुलिस खानापूर्ति कर रही है।
रिपोर्ट: केआर राव