रजौन (बांका): ठग गिरोह ने इनाम का लालच देकर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनान पंचायत के एक युवक से 12 हजार 150 रुपए ठग लिए। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत कोड़ली मोहनपुर निवासी राजेश दास को फौजी उद्यमी से अपना नाम कुणाल चौधरी बता कर फोन के माध्यम से मोटरसाइकिल देने का लालच देकर दो बार में 12,150 रुपया ठग लिए। पीड़ित ने बताया की एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला मैं आर्मी का जवान हूँ, पैसा कहीं नहीं जाएगा। फिर कर्नल का नाम ले कर दूसरे से बात भी करवाया। इसके बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से गाड़ी भी दिखाया और बोला इस गाड़ी की डिलीवरी भागलपुर में होगी। एक मोबाइल नंबर भी दिया। इसके बाद मेरे से 12 हजार 150 रुपए ठग लिए। जिसके विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया मामला साइबर से संबंधित है जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव