बिजली चोरी करने वालों का अब खैर नहीं, एसटीएफ एप के माध्यम से घर-घर किया जाएगा जांच

रजौन (बांका): साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड प्रबंध निदेशक के आदेश पर विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली चोरी को रोकने के लिए डोर-टू-डोर सघन छापेमारी अभियान प्रारंभ कर दिया है। रजौन अनुमंडल सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंता राजीव रंजन ने बताया विद्युत विभाग प्रबंध निदेशक साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेश पर डोर-टू-डोर एसटीएफ ऐप के माध्यम से निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया विद्युत उपभोक्ताओं का पूर्ण पारदर्शिता दूर करने के लिए डोर टू डोर अभियान 31 दिसंबर 2021 तक चलेगा। एसटीएफ ऐप के माध्यम से बिजली चोरी करने वाले को रंगो हाथ पकड़ते हुए ऑन-द-स्पॉट पर जुर्माने की राशि वसूली जाएगी। विद्युत विच्छेद भी कर दिया जाएगा।टांग टेस्टर के माध्यम से विद्युत चोरी को पकड़ा जा रहा है। गुरुवार को मुख्य सड़क मार्ग डीएन सिंह कॉलेज भूसिया के समीप से सड़क के पूरब से लेकर कुटिया परिसर स्थित ऋषिकेश कुमार, जय प्रकाश चौधरी सहित कई अन्य घरों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में जयप्रकाश चौधरी को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। जिस के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराई जा रही है। इस अभियान में मानव बल उदयकांत पंझा, राकेश कुमार राय सहित कई मानव बल एवं मीटर रीडर साथ चल रहे थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post