बांका के चांदन थाना के आनन्दपुर ओपी अन्तर्गत जमीन धसने से एक महिला की मौत एक जख्मी

 बांका: बांका जिले के चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी अंतर्गत चांदवारी पंचायत के टहकवाणी गांव निवासी कौशल्या देवी की मौत जमीन से मिट्टी निकालने के दौरान ऊपर से मिट्टी धस जाने से हो गयी। जबकि उसके साथ गयी एक अन्य महिला को जख्मी हालत में घर लाया गया।ग्रामीणों के अनुसार कौशल्या देवी औऱ बबिता देवी दोनों खलिहान तैयार करने के लिए अपने ही गांव के बगल में केडी थान के पास स्थित बहियार में एक पुरानी गुफा से मिट्टी लाने गयी थी। उसी एक गुफा से दोनों महिला मिट्टी निकाल रही थी। मिट्टी निकालने के क्रम में कौशल्या देवी अंदर गुफा में प्रवेश होकर मिट्टी खोद रहीं थीं, और बबीता देवी गुफा के करीब बैठकर मिट्टी बाहर कर टोकरी में भर रही थी। इसी बीच गुफा धस जाने के कारण भारी भरकम मिट्टी की चट्टान महिला पर गिर गया।  जिससे कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि बबीता देवी की दाहिना पैर टूटने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। बबीता देवी के रोने चिल्लाने की आवाज से स्थानीय लोगो ने वहां पहुंच कर मिट्टी का मलवा निकाल कर मृत कौशल्या देवी का शव बाहर निकाला। जबकि गंभीर रूप से घायल बबीता देवी को परिजनों ने इलाज अस्पताल पहुंचाया। दोनों महिला काली पूजा एवं छठ पूजा में घर पुताई औऱ खलिहान तैयार करने के उद्देश्य से सफेद मिट्टी निकालने के लिए गयी थी।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। औऱ दीवाली औऱ छठ पर्व की रौनक फीका हो गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post