रजौन (बांका): साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राजस्व महाप्रबंधक अरविंद कुमार के जारी आदेश पर मंगलवार को रजौन एवं धोरैया प्रखंड मुख्यालय में विद्युत बिल विपत्र सुधार कैंप का आयोजन किया गया। विद्युत विपत्र सुधार कैंप रजौन 50 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें ऑन-द-स्पॉट कैंप पर 8 आवेदन का डिस्पोजल किया गया। जबकि राजस्व के रूप में 84 हजार 500 नकद वसूली भी की गई। विद्युत विपत्र सुधार कैंप गया में बिजली बिल सुधार, बकाया बिल, जमा लेने,विद्युत विच्छेद को पैसा देकर नए सिरे से जुड़वाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए हैं। रजौन विद्युत विपत्र सुधार कैंप में विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता राजीव रंजन, विद्युत राजस्व अभियंता गुंजा कुमारी, विद्युत प्रधान सहायक सुदीप्तो दास, विद्युत निरीक्षक राजाराम राय, मीटर रीडर कुंदन कुमार राय, मानव बल महेश देव मिश्रा, उदयकांत पंझा, राकेश राय, पिंटू पासवान, घनश्याम कुमार आदि कैंप में सहयोग कर रहे थे। विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया धोरैया प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी विद्युत विपत्र सुधार कैंप 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 17 का रसीद काटा गया। धोरैया कैंप में 17 हजार 500 राजस्व की वसूली की गई है। रजौन विद्युत राजस्व कनीय अभियंता गुंजा कुमारी ने बताया रजौन में प्राप्त 50 आवेदन में से 8 आवेदन को छोड़कर शेष आवेदनों का रिपोर्टिंग के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट:केआर राव