धनतेरस के अवसर पर बाजारों मे खूब हुई खरीदारी

रजौन (बांका): धनतेरस को लेकर मंगलवार को प्रखंड के पुनसिया, रजौन, राजावर, बामदेव, नवादा बाजार सहित अन्य बाजारों में शानदार ढंग से सजे दुकानों में धनतेरस को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। जिसको लेकर बाजार में जाम की स्थिति भी बनी रही।धनतेरस में खरीदारी के लिए लोग  सुबह से ही देर रात तक बाजारों में ही जमे रहे। कोरोना काल के दो साल बाद जबरदस्त कारोबार से व्यापारियों के चेहरे भी खुशी से चमक उठे। कारोबारीयों के अनुसार इस बार धनतेरस में 70 से 80 लाख का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि धनतेरस पर वाहन, बर्तन, सोने व चांदी के जेवर, सोने एवं चांदी के सिक्के, मोबाइल, झाड़ू आदि की खरीदारी को लेकर दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। इस मौके पर कई दुकानदार उपहार योजना चला रहे हैं तो कोई निश्चित खरीदारी पर इनामी कूपन देकर ग्राहकों को लुभा रहा था। इस दौरान रजौन बाजार में 25 से 30 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई। धनतेरस पर घर में नई चीज लाना शुभ होता है इस कारण लोग धनतेरस पर अपने अपने घरों में जिस चीज की कमी है वह अपने हिसाब से खरीदारी कर रहे थे। प्रखंड क्षेत्र में शहर के अलावा कस्बों और गांवों में भी धनतेरस को लेकर दुकानों पर विशेष रौनक रही। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार भीड़ भाड़ इलाकों में गश्त की जा रही थी।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post