बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से हो रही पटाखों की बिक्री

रजौन (बांका),:दीपावली को लेकर पुनसिया, रजौन, राजावर, बामदेव, नवादा बाजार सहित अन्य इलाकों में बिना लाइसेंस के चाइनीज पटाखे धड़ल्ले से पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे बिक रही है।जबकि जनता दरबार में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गई थी। साथ ही चाइनीज पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रखने की भी बात कही गई थी। इसके बावजूद प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में बिना कोई डर और भय के खुलेआम पटाखों की बिक्री हो रही है। यहां प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री हो रही है इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई करवाई होता नहीं दिख रहा है। बाजार में कई दुकानदारों को चोरी चुपके प्रतिबंध पटाखों को बेचते हुए देखा गया। इस दौरान पटाखों के अनाप-शनाप दाम भी दिए जा रहे हैं। जिसको रोकने के लिए रजौन पुलिस प्रशासन नादारद दिख रहे हैं।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post