बांका: जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय में कलुआ छठ घाट पर हर बर्ष की तरह इस बर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।ज्ञात हो कि इस कबड्डी का आयोजन बर्ष 1986 से स्थानीय निवासी दीपक कुमार राउत औऱ ओमप्रकाश वर्णवाल द्वारा शुरू कराया गया था।जिसके आज तक इस घाट पर लोग आंनद उठा रहे है। उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही इस कबड्डी का आयोजन शुरू हो जाता है।जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित हो जाते है।जबकि कबड्डी खेलने में नए युवा वर्ग से लेकर कुछ बुजुर्ग भी मैदान में उतर जाते है।चुनावी बर्ष होने के कारण इस बर्ष किसी खिलाड़ी को पारितोषिक की घोषणा नही हो सकी।लेकिन खेल का आनंद कम नही हुआ। इस खेल की रोमांच इतनी बढ़ गयी कि प्रमुख रवीश कुमार,दीपक राउत,ओमप्रकाश वर्णवाल,शिक्षक प्रिंस प्रकाश,उदय वर्मा भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने उतर पड़े।
इस कबड्डी के आयोजन का थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार खुद कबड्डी का मजा लेने पूरे समय डटे रहे।इस कबड्डी को देखने चारो तरफ दर्शकों की भारी भीड़ जमी रही।औऱ लोगो ने इसका भरपूर आनन्द उठाया।