ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में रजौन की बेटी ने किया कमाल, गांव में खुशी का माहौल

रजौन (बांका): लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कठरंग गांव के लोगों में इस वर्ष दोगुनी खुशी देखने को मिली। हो भी क्यों नहीं, जब यहां की सबकी लाडली बिटिया रुशाली ने पूरे जिले में अपने गांव का नाम रोशन किया है। रूशाली यादव के ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में देश में 1211 रैंक व बिहार में 296 रैंक में चयनित होने से उनके परिवार तो क्या पूरे गांव व प्रखंड के लोग खुशियां मना रहे हैं। सभी ने कहा कि हमारी बिटिया ने पूरे जिले में गांव का नाम रोशन किया है। रूशाली यादव के माता-पिता बेटी की खुशी में शामिल होने के लिए छठ महापर्व के अवसर पर अपने ननिहाल बाराहट प्रखंड के मिर्जापुर निवासी रघुनंदन महाराणा के घर सपरिवार पहुंचे हैं। अपने नातिन की सफलता पर उनके नाना ने कहा कि मेहनत के बदौलत उसे सफलता मिली है, मैं इस पर गर्व महसूस करता हूं इसी प्रकार आगे भी मेहनत करते रहे सफलता अवश्य मिलती रहेगी। रूशाली यादव के माता रेनू देवी गृहणी है व पिता पिताजी राजेश यादव साहिबगंज थाना में एसआई के रूप में पदस्थापित हैं। तीन बहन-भाइयों का छोटा सा परिवार है। वहीं रूशाली यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
गांव के चौक-चौराहों पर रूशाली यादव की सफलता की चर्चा हो रही। अपनी लाडली के मेडिकल में सफलता मिलने से सभी खुश हैं।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post