मोहम्मद आजाद खान : आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना


मोतिहारी।  जिलाधिकारी,  शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर में मोहम्मद आजाद खान, प्रभारी प्रधान सहायक, जिला स्थापना शाखा, पूर्वी चंपारण के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया ।

उक्त शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण करते हुए स्वर्गीय मोहम्मद आजाद खान के आत्मा की शांति एवं उनके परिवार को असहनीय वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई  ।

इस शोक सभा के दौरान उप विकास आयुक्त  कमलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता राजस्व शाखा  शशि शेखर चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा  अनिल कुमार, वरीय प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा  सुधीर कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श नितेश कुमार, तौकीर किब्रिया, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन श्रीमती ज्योति कुमारी, विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी सुश्री दीपशिखा, जिला आईटी प्रबंधक , अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी मौजूद थे ।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post