रिपोर्ट:राहुल कुमार
बेतिया। कथित जहरीली शराब पीकर मरने वाले लोगों के परिवार से आज पूर्व सांसद और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मिले । मृतक परिवार के लोगों के साथ अपनी सहानुभूति प्रकट की तथा मृतक परिवार की लोगों को आर्थिक सहायता देने का वादा किया ।
बिहार में डबल इंजन की सरकार पर करारा हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि -:
सरकार नहीं चल पा रही है, तो सत्ता छोड़ दें। साथ ही राजद को भी आड़े हाथ लिया और कहा जिस वक्त शराबबंदी कानून आई थी, तब राजद भी सरकार में थी।
पप्पू यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जब क्षेत्र में शराब बनती है, तो प्रशासन को इसकी जानकारी रहती है, लेकिन उनकी तरफ से पूरी छूट मिलती है। अधिकारियों को सस्पेंड करने से कुछ नहीं होता, ऐसे मामलों में उन्हें सरकार बर्खास्त करे।
बता दें कि बेतिया के तेलुआ में कथित जहरीली शराब पीने से 10 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई थी ।