काव्य कॉर्नर फाउंडेशन द्वारा दिवाली पर पाठ्य एवं खाद्य सामग्री का वितरण : "मुस्कान रूपी मिठाइयां बांटे"।

रिपोर्ट संजय कुमार गिरि । काव्य कॉर्नर फाउंडेशन त्योहारों में समाहित संदेशो को समाज तक पहुचाने के लिए जाना जाता है। दीपों के उत्सव "दीपावली" का  संदेश  ज्ञान रुपी दीपक से अज्ञानता रुपी अंधकार को हटाना है। भीतर के तम पर विजय करना है । 

इसी संदेश को सार्थकता में बदलते हुए आज संस्था से राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं संस्थापिक डॉ. पूजा सिंह गंगानिया, सह संस्थापक श्री अमित चौहान, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह व संयोजिका सुश्री शिल्पी चौहान जी ने 55 से 60 जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य एवं खाद्य सामग्री वितरित की। 

संस्था की विचारधारा "नेक नियत" के तहत पूरी टीम ने बच्चों एवं उनके माता पिता के साथ कुछ समय व्यतीत किया और पढ़ाई, सफ़ाई और आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक करते हुए पाठ्य सामग्री, मिठाइयां एवं भोज भी कराया । जिसके उपरांत बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने आगे पढ़ने और देश के लिए अग्रसर रहने का प्रण भी लिया। 

आइये इस बार आप भी  दीपावली पर मुस्कान रूपी मिठाइयां बांटे। भीतर के अंधकार व हठधर्मी तम पर विजय करें और कुछ जगमग अपने घरों से, इन मुस्कानों के भी नाम करें। आइये ऐसी दीवाली भी मनाये ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post