लरजौन (बांका) रजौन प्रखंड में काली पूजा एवं मेला को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार को भी शाम तक लगी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन सब्जी हाट परिसर काली मां सहित अन्य देवी देवताओं का प्रतिमाओं को पूजा समिति द्वारा ऐतिहासिक सूजा शिकार तालाब में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन के क्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष- अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष- अवधेश कुमार साह, नबोद कुमार यादव, ओंकार भारती, प्रीतम कुमार राव, बालाजी, कोषाध्यक्ष- रंजीत कुमार, संतोष साह, दिलीप मंडल, सौरभ, गौरव, राकेश, त्रिलोकी झा सहित काफी संख्या में बाजारवासी एवं नवयुवक साथ चल रहे थे। वहीं, पुनसिया बाजार, चिलकावर, महदा, भगवानपुर, सिंहनान, बामदेव, लकड़ा एवं नवादा सहायक थाना अंतर्गत सकहारा गांव में काली मां की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर रात्रि से लेकर रविवार को कर दिया जाएगा। शनिवार को लकड़ा काली पूजा समिति द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जलेबी दौड़, मटका फोड़, सुई-धागा आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के बीच पूजा समिति अध्यक्ष सीताराम सिंह सहित अन्य सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से काली पूजा मेला एवं विसर्जन संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील पुनसिया, बामदेव सभी स्थानों पर सशस्त्र बलों के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए थे। पुलिस इंस्ट्रक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु. नसीम खां स्वयं पूजा एवं मंदिर परिसर पहुंचकर कैंप कर रहे थे।
रिपोर्ट: केआर राव