पटना । लालू यादव के घर में दो बेटों के बीच के कलह अब चरम पर है । उपचुनाव में हार के बाद लालू यादव के घर का गृह नक्षत्र ठीक नहीं है । लालू के दोनों बेटो को लेकर अब विरोधी मज़ा लेने के मूड में हिन् । लालू परिवार को लेकर विरोधियों ने पोस्टर की राजनीति शुरू कर दी है और दोनों बेटों के बीच के विवाद को सड़क पर पोस्टर के जरिये लोंगो को दिखाना शुरू कर दिया है । पटना की सड़कों पर लालू परिवार को लेकर एक नया पोस्टर देखने को मिल रहा है। यह पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है यह पोस्टर में स्पष्ट नहीं है लेकिन पोस्टर के कंटेंट से साफ़ है की लालू परिवार के विरोधियों की तरफ से ही इस पोस्टर को लगाया गया है। पोस्टर में तेजस्वी को अभिमानी बताया गया है तो तेजप्रताप को कृष्णवतार के लुक में दर्शाया गया है ।
तेजस्वी यादव मछली की आंख पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं जबकि तेजप्रताप उन्हें घमंड तोड़ने की सलाह दे रहे । अब आप समझिये की पोस्टर के कंटेंट से आपको कया लग रहा है की इस पोस्टर को किसने लगाया है । एक बात तो सच है की लालू परिवार को लेकर लगाए गए इस पोस्टर के कंटेंट से साफ़ है की इसको किसने लगाया है।