वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक

रजौन(बांका),:विभागीय आदेश पर 7 नवंबर को प्रखंड के चिन्हित 49 स्थानों पर डोर टू डोर होने वाले वैक्सीनेशन को लेकर शनिवार को रजौन आईटी भवन के परिसर में जिला मत्स्य पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी प्राधिकारी संजय कुमार किस्कू की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।बैठक के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित,सीओमु.मोइनुद्दीन,स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश शिक्षा बीआरपी संजय कुमार झा,बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका अंजू कुमारी,जीविका बीपीएम संजय कुमार सिंह एवं पंचायत प्रतिनिधि में मुखिया मृत्युंजय कुमार,प्रवीण कुमार दयाशंकर सिंह,मनोज दास, श्रवण मंडल,भैरो सिंह,टिंकू सिंह,रवि सिंह,अरुण सिंह, सरपंच नारायण मंडल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ डोर टू डोर वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर बैठक कर विशेष चर्चा की गई।10 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। प्रखंड क्षेत्र में वैक्सीनेशन को लेकर आशा कार्यकर्ता,सेविका एवं जीविका दीदी आदि को प्रेरित करवाते हुए टीका लगवाने के लिए लगाया गया है।बीडीओ ने बताया कि एक पंचायत में एक मुखिया को कम से कम अपने पंचायत में 500 लोगों को टीका लगवाने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया डोर टू डोर वैक्सीनेशन को लेकर सर्वे करा ली गई है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post