रजौन में गीदड़ के आतंक से कोहराम, आधे दर्जन से अधिक लोगों को काट कर किया जख्मी, सभी रेफर

रजौन (बांका):रजौन प्रखंड के बरौनी, मिर्जापुर एवं तिलकपुर पंचायत के मुरादपुर सहित अन्य गांवों में गीदड़ में आतंक मचा कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीदड़ ने बरौनी गांव के शिबू दास का 16 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार पदम बरौनी गांव के ही सकलदीप दास (60) तथा दुखहरण शर्मा का 65 वर्षीय ससुर शिवनंदन शर्मा ने भय और दहशत का आतंक मचाते हुए काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। सभी जख्मियों को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर रश्मि कुमारी ने भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है। सभी जख्मियों की स्थिति काफी नाजुक बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है गीदड़ों की झुंड ने बरौनी गांव के उत्तर स्थित मिर्जापुर गांव पहुंचकर 50 वर्षीय महिला सिंधु देवी, नवल कुमार,भदवा गांव की वीणा देवी एवं उत्तर पूरब दिशा पर अवस्थित मुरादपुर गांव जाकर जानकी देवी को भी जख्मी कर देने की खबर है। गीदड़ों की आतंक को देखते हुए भय और दहशत से आतंकित बरौनी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे बीएलओ शिक्षक दीक्षित कुमार को गीदड़ के काटने से बचाते हुए सामूहिक प्रयास से एक गीदड़ को मार दिए जाने की खबर है। गीदड़ के आतंक से बरौनी सहित पास पड़ोस के गांव मिर्जापुर, मुरादपुर सहित अन्य गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। खटकने गीदड़ों के आतंक से भयभीत ग्राम वासियों ने वन विभाग एवं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसे खटकने जानवरों से आम जनों को बचाने की मांग की है। बताया जा रहा है खटकने गीदड़ कहीं से भटक कर आकर आतंक मचाते हुए व्यक्तियों को अपना शिकार बना रहा है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post