रजौन (बांका):रजौन प्रखंड में एक 16 वर्षीय लड़की की शादी 30 नवंबर को होने वाली थी। कम उम्र में शादी की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा महिला एवं बाल विकास चाइल्डलाइन बौसी को चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर 1098 पर जानकारी दे दी गई। जानकारी मिलने पर चाइल्डलाइन बौसी के टीम लीडर कमलेश्वरी के साथ पिन नंबर बबीता कुमारी एवं प्रथम एनजीओ संस्थान के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने शनिवार की शाम नाबालिक किशोरी के घर पहुंच माता पिता को समझाते हुए बाल विवाह नहीं करने के लिए कहा। इसके बाद इसकी जानकारी रजौन थाना पहुंचकर मौके पर उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार को दी। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने किशोरी के माता-पिता थाना तलब कर 18 वर्ष के बाद ही शादी अपनी पुत्री की करने से संबंधित बांड भरवाया गया। किशोरी की मां पिता ने कहा कि मेरी पुत्री की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गया है। शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद भी अगर इस तरह का आदेश है।आदेश का पालन किया जाएगा।
रिपोर्ट :केआर राव