रजौन (बांका):प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ओड़हारा गांव में महाकाली सेवा पूजा समिति द्वारा नवग्रह मंदिर स्थापना धार्मिक कार्यक्रम समारोह पूर्वक रविवार को प्रतिमा नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा, हवन यज्ञ आदि के साथ संपन्न हो गया है। नवग्रह मंदिर स्थापन 12 नवंबर को कलश शोभायात्रा,13 नवंबर दूसरे दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ होते हुए तीसरे दिन रविवार को नवग्रह प्रतिमा नगर भ्रमण वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना, हवन यज्ञ के साथ तीन दिवसीय नवग्रह यज्ञ मेला आदि के साथ संपन्न हो गया। नवग्रह मंदिर स्थापना को लेकर और ओड़हारा गांव में तीन दिवसीय यज्ञ एवं मेला के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह चरम पर था। महाकाली पूजा समिति ओड़हारा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले में पहला नवग्रह मंदिर स्थापना की गई है जिसको लेकर धूमधाम से पूजा अर्चना के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नवग्रह पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक नवग्रह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद रविवार शाम से हरे राम संकीर्तन प्रारंभ हो रहा है, जो सोमवार को 24 घंटे के बाद संपन्न हो जाएगा। नवग्रह मंदिर स्थापना में तेलडीहा एवं गुरुधाम से 10 पंडितों की टोली द्वारा पंडित जय नारायण शास्त्री के नेतृत्व में नवग्रह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, हवन यज्ञ, पूजा अर्चना आदि का कार्य संपन्न कराया गया है। तेलडीहा एवं गुरुधाम से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह मंडल पूजन, यज्ञ करवाया करवाया जा रहा है। विद्वान पंडित जय नारायण शास्त्री के नेतृत्व में गुरुधाम के राहुल ठाकुर, संजय दुबे, कौशल बाबा, गुलाब पांडेय, गौतम पांडेय, पल्लव पांडेय, पीयूष आदि पंडित पधारे हुए थे।
रिपोर्ट' केआर राव