रजौन (बांका):रजौन थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में ही हो रहे अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। नदियों के किनारे धड़ल्ले से सफेद बालू का खनन किया जाता है और करवाई के नाम पर महज औपचारिकता करता है। हैरानी की बात है कि गोलहु, बिंदी एवं डुमरिया सहित बालू बालू घाटों से खनन अवैध बालू को अजीत नगर पहाड़ के रास्ते से होते हुए पुनसिया और नरिपा सड़क मार्ग के रास्ते भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर ले जाया जाता है लेकिन इसे रोकने को लेकर रजौन पुलिस उदासीन बने रहते हैं। प्रत्येक दिन सुबह 7 से 8 के बीच पुनसिया के रास्ते अवैध बालू का रैला निकलती है, जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूत्रों की माने तो पुलिस के सामने से अवैध बालू की ट्रैक्टर पार करती है लेकिन पुलिस अनदेखा कर देती है। सूत्रों कि माने तो क्षेत्र में सफेद बालू के अवैध खनन का कारोबार पुलिस व बालू माफिया की मिलीभगत से धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। इस अवैध कारोबार से जहां खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं तो हर महीने लाखों के राजस्व की भी हानी हो रही है। दावों के बाद भी इस क्षेत्र में खनन माफियाओं पर अंकुश लग नहीं पा रहा है। रात से लेकर दिनभर इस क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली की आवाज मिलती रहती है। बताया जा रहा है स्थानीय पुलिस और बालू माफियाओं की मिलीभगत के खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन करा रहे हैं। पहले रात के अंधेरे में बालू का खनन करके सप्लाई होती थी लेकिन अब तो दिन के उजाले में भी हो रही है। ऐसे बालू माफियाओं पर कोई कार्रवाई ना होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। हर रोज करीब सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध बालू का उठाव कर पुनसिया, मिर्जापुर चंगेरी एवं नरीपा सड़क मार्ग होकर जा रहे हैं।जिसे रोकने टोकने वाला कोई नहीं है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: केआर राव