पोलियो अभियान के तर्ज पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, प्रथम फेज का टीकाकरण अभियान 16 से

रजौन (बांका):कोविड-19 वैश्विक महामारी को मात देने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 16 नवंबर से चलाया जाएगा। इसके लिए प्रधान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में  आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं को दो से तीन अलग-अलग पाली में जिला से आए हुए स्वास्थ्य विभाग के जिला लेखा प्रबंधक सुमेश झा द्वारा इस अभियान की सफलता को धरातल पर पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के क्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, बीसीएम शिवपूजन, नूतन कुमारी, रेनू आदि ने आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया प्रथम फेज के तहत 16 से 20 नवंबर एवं द्वितीय फेज 22 से 27 नवंबर तक डोर-टू-डोर 11 दिन लगातार अभियान चलाकर कोरोना टीका लगाया जाएगा। इस कार्य को संपन्न कराने के लिए 180 आशा कार्यकर्ता, करीब 200 आंगनवाड़ी सेविका एवं 10 मोबाइल टीम लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post