रजौन (बांका): प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को बाल दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बहुद्देशीय सामाजिक संस्था शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी परिसर में रविवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। वहीं उपस्थित बच्चों के बीच सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह ने पुरस्कार बांटते हुए चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। पंडित नेहरू को गुलाब का फूल व बच्चे दोनों प्यारे थे। बच्चों के प्रति अपार स्नेह के कारण ही चाचा की उपाधि धारण किये। इस मौके पर शिवपूजन सिंह, हेमशंकर कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रखंड के कई विद्यालयों में पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
रिपोर्ट: केआर राव