बांका जिले के बाराहाट में 15 मुखिया में 12 नये चेहरे

 बांका: बांका जिला  के छठे चरण में बाराहाट  प्रखंड के 15 पंचायतों एवं दो जिला परिषद के परिणाम , घोषणा के साथ पंचायती चुनाव संपन्न हो गया। 15 पंचायतों में सबलपुर पंचायत के निखिल बहादुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार मंडल को सबसे अधिक अर्थात  1827 मतों से हराया। निखिल बहादुर को 2725 मत मिले तो अजय कुमार मंडल को मात्र  898 मत  से संतोष करना पडा ।जबकि मिर्जापुर पंचायत से मनोज कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार मंडल को सबसे कम मत  अर्थात मात्र 103 मतों से हराया ।वहीं  जिला परिषद के उत्तरी से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह बेलहर  विधायक मनोज यादव की पत्नी सिंपल देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नेता दिगंबर यादव  को सबसे अधिक  8957 मतों से हराया ।  दक्षिणी से  नीलम देवी ने  बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य  मंत्री जयंत राज के चचेरे भाई सुमन सौरभ को 882 मतो से हरायी वहीं बभनगामा पंचायत से पुराना मुखिया दिगंबर मंडल, उत्तरी सोंडिहा पंचायत से पुराना मुखिया नेहा कुमारी, पंजवारा पंचायत से पुराना मुखिया भोला पासवान, भुरना पंचायत से पुराना मुखिया रंजनी सिंह खरियारा पंचायत से जमीला, मिर्जापुर पंचायत से मनोज कु सिंह, गोरधावर पंचायत से अरविंद कुमार उर्फ टुनटुन, खड़हारा पंचायत से मनीष कुमार, सोंडिहा दक्षिणी पंचायत से मो निजामुद्दीन, पथरा पंचायत से अंजना देवी, महुआ पंचायत से गीता देवी, सबलपुर पंचायत से निखिल बहादुर सिंह, ऑरिया पंचायत से सूफी परवीन और लौहरिया खुर्द पंचायत से माधुरी कुमारी ने मुखिया पद में मारी बाजी,इस प्रकार बाराहाट प्रखंड 15 पंचायतों मे परिणाम  घोषणा के साथ पंचायती  चुनाव शांति पूर्ण संपन्न हो गया ।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post