मद्य निषेध से संबंधित राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

 


मोतिहारी। आज अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग ,बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मद्य निषेध से संबंधित राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य भर में माइक्रो लेवल पर अवैध शराब के मामले में छापेमारी ,गिरफ्तारी , रिकवरी की करवाई करना सुनिश्चित करें ।

 उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से मृत्यु के मामले पर विशेष गंभीरता  की जरूरत है ।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण एवं विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ने हेतु पूर्व इंफॉर्मेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें ।

थाने स्तर पर मद्धनिषेध की कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें । बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाएं। 

शनिवार को थाना स्तर पर चौकीदारी परेड में मद्य निषेध की आवश्यक जानकारी प्राप्त करें ।

बाहर से आने वाले शराब पर कड़ी नजर रखें । उन्होंने कहा कि समाज को बचाना आवश्यक है ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, वरीय पदाधिकारी मद्य निषेध, एक्साइड सुपरिंटेंडेंट आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post