कृषि विज्ञान केंद्र ,पिपराकोठी महामहिम के आगमन को लेकर पूरी तरह से सज धज कर तैयार हो रहा है ।

मोतिहारी। आज जिलाधिकारी, मोतिहारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी का निरीक्षण करने पहुंचे ।

विदित हो कि दिनांक 7 नवंबर 2021 को कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में महामहिम उपराष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल, बिहार एवं  मुख्यमंत्री का आगमन कार्यक्रम निर्धारित है ।

इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कुलपति, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय  कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के साथ कार्यक्रम की पूर्व  तैयारी की विस्तृत जानकारी ली गई ।

 महामहिम के आगमन के अवसर पर प्रोटोकॉल के अनुसार विधि व्यवस्था , सीटिंग अरेंजमेंट के साथ-साथ अन्य कार्यों का उन्होंने जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

 कृषि विज्ञान केंद्र ,पिपराकोठी महामहिम के आगमन को लेकर पूरी तरह से सज धज कर तैयार हो रहा है ।

 इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा,  अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post